बेमेतरा

भारत गैस एजेंसी के संचालक की मनमानी से उपभोक्ता परेशान
18-Dec-2025 2:55 PM
भारत गैस एजेंसी के संचालक की मनमानी से उपभोक्ता परेशान

 समय पर सिलेंडर नहीं देने और अधिक दर पर गैस देने की जांच करने टीम गठित 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 18 दिसंबर। समय सीमा में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं करने व निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेने के मामले में भारत गैस एजेंसी के खिलाफ लगातार मिल रही है। यहां उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक के खिलाफ दुव्र्यवहार किए जाने व गैस सिलेंडर नहीं देने की धमकी दिए जाने की शिकायत भी दर्ज कराई है।

गौरतलब हो कि इस संबंध में लगातार शिकायत की जा रही थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण एजेंसी के संचालक के हौसले बुलंद है। नतीजा संचालक मनमानी करने पर उतारू है। दुव्र्यवहार व निर्धारित मुख्य से अधिक राशि लेने से नाराज दर्जन भर से अधिक उपभोक्ताओं ने जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय में शिकायत कर एजेंसी संचालक पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। एजेंसी चालक के खिलाफ तीन उपभोक्ताओं ने कार्यालय पहुंचकर बयान दर्ज कराया है। बुधवार को गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने समय पर गैस सिलेंडर नहीं देने और अधिक मूल्य लेने का विरोध करते हुए एजेंसी संचालक ने गैस सिलेंडर नहीं देने की धमकी दी। उपभोक्ताओं ने कहा कि कहीं पर जाकर शिकायत करो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। एजेंसी संचालक के व्यवहार से नाराज उपभोक्ताओं ने जिला खाद्य अधिकारी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आवेदन करने वालों में टेकराम,कविता शर्मा, संतोषी साहू, नरेंद्र सारथी, शशि सेन, भुवन दास व बीरबल साहू आदि शामिल है।

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि बिना होम डिलीवरी 888. 90 रुपए लेने की बजाय 930 लिए गए हैं। उपभोक्ताओं ने भुगतान 930 रुपया फोन पे के माध्यम से किया। इसकी स्क्रीनशॉट की छाया प्रतिलिपि बतौर साक्ष्य प्रस्तुत की गई है। इससे एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई आसान होगी।

उपभोक्ता नरेंद्र सारथी ने बताया कि उपभोक्ताओं को घर सिलेंडर के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। आलम में है कि सुबह 8 बजे से लंबे कतार में घंटे खड़े रहने के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। जहां उपभोक्ताओं को 24 घंटे में सिलेंडर के डिलीवरी करनी होती है। लेकिन यहां ग्राहकों को एजेंसी कार्यालय के कई दिनों तक चक्कर काटने पड़ते हैं। वही एजेंसी संचालक के वितरण का स्थान बार-बार बदलने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।  जिला खाद्य अधिकारी ने जिले के भर के गैस एजेंसी संचालकों के बुधवार को बैठक बुलाई। इस बैठक में उज्ज्वला योजना फेज-3, समय सीमा में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के साथ निर्धारित राशि लेने समेत अन्य मुद्दों पर बात की गई। वही उपभोक्ताओं से मिली शिकायतों के निराकरण को लेकर भी एजेंसी संचालकों से चर्चा कर निर्देश दिए। गौरतलब हो कि उज्ज्वला योजना के फेस टू में बड़े पैमाने में गड़बड़ी हुई थी। यहां उपभोक्ताओं को गैस का वितरण न कर कागजों में दर्शा दिया गया था।

जिला खाद्य अधिकारी ओंकार सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत गैस एजेंसी के खिलाफ समय सीमा में गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं करने, व निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेने की लगातार शिकायत मिल रही थी। शिकायत की पुष्टि के लिए जहां स्टीम गठित की गई है। शीघ्र ही मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।


अन्य पोस्ट