बेमेतरा
बेमेतरा, 17 दिसंबर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी, बिहार के कैबिनेट मंत्री और बांकीपुर विधानसभा से लगातार पांच बार निर्वाचित विधायक नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं रायपुर शहर जिला प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने इसे संगठन की वैचारिक जीत बताया। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन की यह यात्रा कार्यकर्ता से शीर्ष नेतृत्व तक पहंचने की प्रेरक मिसाल है, जो भाजपा की मूल सोच और कार्य संस्कृति को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।सरकार में जिम्मेदार भमिका तक उन्होंने हर स्तर पर खुद को साबित किया है। यह नियक्ति बताती है कि भाजपा में नेतत्व का रास्ता मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण से होकर गजरता है। राजेन्द्र शर्मा ने विपक्ष के दिनों की याद दिलाते हुए बताया कि वे जब मुंगेली जिले के प्रभारी थे तब नितिन नबीन के साथ पूरे जिले का संगठनात्मक प्रवास किया था और उन्होंने कार्यकर्ताओं को तत्कालीन कांग्रेस सरकार से लडऩे के लिय चार्ज किया। जिसके परिणाम स्वरूप मुंगेली, बेमेतरा जिला सहित पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जनादेश आया ।
नितिन नबीन के सफल कार्यकाल को याद करते हए राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संवाद, नियमित संगठनात्तमक समीक्षा और स्पष्ट रणनीति के जरिए उन्होंने प्रदेश में पार्टी की जडें मजबूत कीं।
राजेन्द्र शर्मा ने कहा नितिन नबीन की सबसे बड़ी विशेषता यूवाओं पर भरोसा करना और उन्हें अवसर देना है। उनकी नियुक्त उन लाखों कार्यकर्ताओं के लिय प्रेरणा है जो पार्टी में विचारधारा के लिए काम करते हंै।


