बेमेतरा
जिला स्तरीय रोवर-रेंजर यूथ फोरम शिविर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 15 सितंबर। ग्राम पंचायत गोड़गिरी में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बेमेतरा के तत्वावधान में जिला स्तरीय रोवर-रेंजर यूथ फोरम शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दीपेश साहू थे। अध्यक्षता जिला पंचायत कल्पना योगेश तिवारी ने की। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण भी किया।
दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का यह आंदोलन युवाओं में अनुशासन, सेवा-भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम का संचार करता है। आज का युवा ही कल का भारत है और इस तरह के शिविर राष्ट्र निर्माण की नींव को मजबूत करते हैं। समाज सेवा, संस्कार और जिमेदारी का जो पाठ स्काउट-गाइड आंदोलन सिखाता है, वही वास्तव में चरित्रवान और जिमेदार नागरिक बनाता है। उन्होंने आगे कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन केवल गतिविधि या प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। यह आंदोलन बच्चों और युवाओं को न केवल शिक्षित करता है, बल्कि उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यपरायण भी बनाता है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेशमंत्री संध्या परगनिहा, सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी, ग्राम गोड़गिरी की सरपंच मीनू पाटिल, जनपद सदस्य रेखा पोषण सिन्हा, मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष यशवंत वर्मा, पूर्व जनपद सदस्य नारायण परगनिहा, सरपंच आनंदगांव चंद्रकिरण नायक, एबीवीपी छात्र नेता दुर्गेश वर्मा, ग्राम गोड़गिरी उपसरपंच उदयराम साहू एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश कर्माकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।


