बेमेतरा

सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही पदाधिकारी बनाया जाए -छाबड़ा
08-Sep-2025 3:54 PM
सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही पदाधिकारी बनाया जाए -छाबड़ा

बेमेतरा, 8 सितंबर।  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं  पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बारगांव एवं कुसमी (बेरला) क्षेत्र में मंडल कांग्रेस कमेटी गठन को लेकर कांग्रेसजनों की बैठक ली तथा इन बैठकों में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि अबकी कांग्रेस कमेटी पूर्व की तरह ऐसी कमरों में बैठकर नहीं बनाई जाएगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का स्पष्ट निर्देश है कि मंडल कांग्रेस कमेटी का गठन संबंधित मंडल तथा सेक्टर क्षेत्र में कार्य करने वाले जनता के बीच लोकप्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही पदाधिकारी बनाया जाए, जिससे वे क्षेत्र की समस्याओं के प्रति सजग रहे। जनहित की लड़ाई लडऩे में सक्षम रहे। कांग्रेस की रीति नीति को आत्मसात करने वाला जो देश के संविधान पर विश्वास करता हो तथा गरीबों किसानों एवं दलित वर्गों , पिछड़े वर्गों की लड़ाई लडऩे को उत्सुक हो ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता को ही मंडल कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारी बनाया जाएगा।

साथ ही साथ पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि कांग्रेस के मार्गदर्शन तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान प्रारंभ कर चुके हैं आम जनता का उन्हें अपार जन समर्थन मिल रहा है और इस जन आंदोलन को हमें भी अपने छत्तीसगढ़ अपने बेमेतरा जिले में आम जनता के बीच लेकर जाना है आम जनता को यह बताना है कि भाजपा के लोग किस तरह से वोट चोरी करते हैं और लोकतंत्र का गला घोटकर बेनामी में सत्ता शासन चला रहे हैं।

इस अवसर पर विजय पारख रवि परगनिहा शुभम वर्मा रोशन वर्मा चंद्र प्रकाश साहू राधे श्याम देवांगन रामसिंग गायकवाड मिथलेश वर्मा संतोष साहू रमाकांत साहू तख़त साहू इंदर चंद जैन सुमित राजपूत मोनल सिन्हा वासुदेव साहू तोरण साहू बल्लू साहू टिकेश साहू सोहन साहू अमरनाथ साहू राजकुमार सेन गुड्डू सेन गोविंदा राजपूत जितेंद्र जोशी धनुष बारले सहित कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट