बेमेतरा

सामाजिक अंकेक्षण के लिए संकुल प्रभारी ने दी प्रधान पाठकों को जानकारी
23-Aug-2025 2:44 PM
सामाजिक अंकेक्षण के लिए संकुल प्रभारी ने दी प्रधान पाठकों को जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 23 अगस्त।  संकुल मल्दा विकासखंड नवागढ़ जिला बेमेतरा के संकुल प्राचार्य श्याम कुमार तिवारी ने संकुल के समस्त शासकीय प्राथमिक शाला व पूर्व माध्यमिक शाला के संस्था प्रमुखों का प्रशिक्षण बैठक रखी गयी थी। जिसमेें मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता 2025-26 के अंतर्गत विद्यालय में होने वाले सामाजिक अंकेक्षण पर विस्तार से चर्चा की तथा प्रत्येक बिंदु में बच्चों के स्तर से लेकर विद्यालय प्रबंधन भौतिक संसाधनों पर सामाजिक अंकेक्षण पर बात रखी। विद्यालय से सम्बंधित, शिक्षक से सम्बंधित अभिव्यक्ति कक्षा अनुरूप पाठ्य सामग्री मध्यान्ह भोजन, मुस्कान पुस्तकालय, बेगलेस डे, शिक्षक व्यवहार सम्बन्ध, लैंगिक संवेदनशीलता जादुई पिटारा, पियर लर्निंग इको क्लब शिक्षण मे स्थानीय भाषा का उपयोग, प्राथमिक स्तर पर एससीईआरटी द्वारा दी जाने वाली एनइपी 2020 आधारित प्रशिक्षणो की सूची आईसीटी का प्रयोग रोचक गतिविधियों पर व सामाजिक अंकेक्षण के लिए पांच सदस्यी टीम गठन होने की जानकारी दी गयी। संकुल समन्वयक कौशल साहू संकुल मल्दा के सभी संस्था प्रमुख कुमार सिंह , संतोष साहू, विष्णु साहू, राधेश्याम सिंह बैस, मनोज कुमार वर्मा, मनहरण जितेंद्र वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा परदेशीराम निषाद की सहभागिता रही। संचालन प्रभारी प्राचार्य व संकुल प्रभारी श्याम कुमार तिवारी ने किया।


अन्य पोस्ट