बेमेतरा

भक्ति और लोक संस्कृति से जुड़े आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं - कल्पना
09-Aug-2025 3:23 PM
भक्ति और लोक संस्कृति से जुड़े आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं - कल्पना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 9 अगस्त। नगर पंचायत भिंभौरी के वृंदावन चौक में आयोजित शिव शक्ति युवा सावन मेला महोत्सव 2025 भक्ति, संस्कृति और जनसहभागिता का जीवंत उदाहरण बन गया। इस आयोजन में श्रद्धालुओं और नागरिकों का भारी जनसैलाब उमड़ा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने आयोजन समिति एवं नगरवासियों के आमंत्रण पर पहुंचकर आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। उन्होंने इस सांस्कृतिक महोत्सव को छत्तीसगढ़ की लोकआस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

कल्पना योगेश तिवारी ने कहा भक्ति और लोक संस्कृति से जुड़े ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं। सावन महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और लोक परंपराओं को भी सहेजता है। मैं आयोजन समिति और समस्त भिंभौरी वासियों को हार्दिक बधाई देती हूं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित नगर पंचायत भिंभौरी अध्यक्ष संदीप परगनिहा, उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, पार्षदगण एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन।अन्य विशिष्ट अतिथियों में संतोष पाटिल, प्रवीण पाटिल, भोजेन लखन, चक्रधारी पाटिल, सोमेश पाटिल, यशवंत वर्मा, जितेंद्र पाटिल, रमेश पाटिल, जीतू साहू, ग्राम सभा अध्यक्ष अमर साहू सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

कार्यक्रम में शिव भक्तों द्वारा भक्ति गीत, झांकियां, धार्मिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।


अन्य पोस्ट