बेमेतरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 13 जून। महासमुंद की सांसद रूप कुमारी चौधरी गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां बताने बेमेतरा पहुंचीं।
उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। यह महज नारा नहीं, बल्कि एक जमीनी सच्चाई है। वे देश के हर नागरिक के सपनों का प्रतिबिंब है। सिंदूर अभियान सशक्त और निर्भीक भारत होने का एक पहचान है। 23 हजार 6 सौ करोड़ रुपए रक्षा क्षेत्र के लिए दिया गया है। बस्तर अब नक्सलवाद से मुक्त होने वाला है। धन जन योजना के तहत 55 करोड़ से अधिक खाता खोले गए व 4 करोड़ से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया। इस तरह उन्होंने महिलाओं को सशक्तिकरण, देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया है।
इस मौके पर विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी, भाजपा अध्यक्ष सहित पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, संध्या परगनिहा, प्रज्ञा निर्वाणी, नीतू कोठरी, ललिता साहू, हर्षवर्धन तिवारी व नरेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।