बेमेतरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 6 जून। एक माह से भी अधिक समय से फरार हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को ग्राम पुटपुरा में प्रार्थी के साथ बात करते अचानक धारदार हथियार से 3 लोगों ने हमला कर दिया। हमला करने के बाद फरार हो गए थे। फरार आरोपी में दो को पहले ही पकड़ा गए थे। जिसमें एक फरार आरोपी को पकड़ लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 22 अप्रैल को प्रार्थी महेन्द्र साहू पर रात्रि करीब 08.30 बजे वह अपने घर के पास बंद किराना दुकान के सामने बैठा था। उसी समय तीन अज्ञात व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल में मुंह में कपड़ा बाँधकर पहुंचे। उनमें से एक व्यक्ति उसके पास आकर बात करने के बहाने आया और फिर धारदार हथियार से उसके गाल पर हमला कर भाग निकला। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पूर्व में दो आरोपी श्याम पासवान 28 वर्ष निवासी कुरुक्षेत्र (हरियाणा) को एवं जसवंत कांठले उर्फ जस्सी 22 वर्ष निवासी संबलपुर थाना नवागढ़ को गिरफ्तार किया गया था। वहीं एक माह से भी अधिक समय से फरार आरोपीअजित कुर्रे पिता राजू कुर्रे 20 वर्ष निवासी संबलपुर को 5 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। इस कार्यवाही में मारो चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक दुर्गेश तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक अनुपम दुबे, आरक्षक दीपक साहू, साधराय कौशल, संजू नाथ योगी एवं अन्य स्टाफ शामिल थे।