बेमेतरा

अखाड़ा के संत चलाएंगे कश्मीर चलो अभियान
18-May-2025 9:14 PM
अखाड़ा के संत चलाएंगे कश्मीर चलो अभियान

बेमेतरा, 18 मई। नर्मदा कुण्ड निर्वाणी अखाड़ा के प्रवक्ता डॉ. सौरभ निर्वाणी ने कहा है कि कश्मीर को वीरान करने की कल्पना करने वालों की कपाल क्रिया अब निश्चित है, अब पहले से भी अधिक श्रद्धालु, साधु, युवा और पर्यटक कश्मीर जाएंगे। अब हम कश्मीर को तपस्थली से पर्यटन स्थली और 'राष्ट्रीय एकताÓ की स्थली बनाएंगे।
 

नवागढ़ रामजानकी मंदिर के महंत सुरेंद्र दास,जमात मंदिर थानखम्हारिया के महंत बसंत दास और डॉ. सौरभ निर्वाणी ने संयुक्त तौर पर बयान जारी कर चलो कश्मीर अभियान की घोषणा करते हुए बताया है कि चलो कश्मीर अभियान: 108 संतों के साथ एक विशाल दर्शन यात्रा होगी, जिसमें देशभर से सनातनी जुड़ेंगे। राज्य सरकार को तीर्थ दर्शन के साथ दिव्य दर्शन के महाभियान के साथ इसे जोडऩे के लिए शासन से मांग की जाएगी। प्रति वर्ष 5 जून को गंगा दशहरा के दिन भगवान राम के ननिहाल माता कौशल्या की जन्मस्थली छत्तीसगढ़ प्रदेश में सनातन संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कश्मीर में एक राष्ट्रीय स्मृति स्थल की भी माँग केंद्र सरकार से की जाएगी।


अन्य पोस्ट