बेमेतरा

विधि-विधान के साथ पुतरी-पुतरा का विवाह पीपल, नीम पर चढ़ाए चावल-दाल, जल अर्पित
01-May-2025 3:47 PM
विधि-विधान के साथ पुतरी-पुतरा का विवाह  पीपल, नीम पर चढ़ाए चावल-दाल, जल अर्पित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 1 मई। नगर के वार्ड नंबर 3 के घर अक्ति पर्व पर बच्चों ने गुड्डा-गुडिय़ा का धूमधाम से विवाह कराया। इस अवसर पर लिली वर्मा, वर्षा वर्मा, डाली वर्मा, चुनमुन वर्मा, सरिता वर्मा, पूर्णिमा वर्मा, परमा बाई वर्मा, सीमा वर्मा, ऐश्वर्या वर्मा, वंशिका वर्मा, समीर वर्मा, बादल वर्मा, गौतम वर्मा, मेघा यादव, भूमि यादव, हर्षिका वर्मा मौजूद रहीं।

अक्षय तृतीया पर ग्राम पेंड्रीकला में परंपरागत लोक रीति-रिवाजों के अनुसार पुतरी-पुतरा विवाह उत्सव बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्रामीणों में विशेषकर बच्चों और माताओं ने इस आयोजन में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

 

गांव की गलियों में विवाह गीत गूंजते रहे और मिट्टी की सुंदर पुतरी-पुतरे को विवाह मंडप में पूरे विधिविधान से कराया गया। ग्रामवासी पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर शामिल हुए। सांस्कृतिक आस्था और प्रकृति प्रेम को दर्शाते हुए बच्चों एवं माताओं ने ग्राम के प्रमुख देवालयों, पीपल, नीम एवं अन्य पूजनीय वृक्षों पर चावल, चना दाल एवं जल अर्पित किया और सुख-समृद्धि, वर्षा एवं फसल की बहार की कामना की। साथ ही नई फसल की बुआई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजेश राजपूत, विक्रम सिंह, दिवाकर, डोमन साहू, ओंकार चंद्राकर, आंचल, लक्ष्मी, ज्योति, गोमती आदि शामिल रहे।

भांजे को दान किया घड़ा

ग्राम रौद्रा में ग्रामीणों ने अक्षय तृतीया पर्व में पूजा-अर्चना करके धान बुआाई शुरू की। इसके साथ ही मंडप तैयार कर पुतरा पुतरी का विवाह किया। गांव के सभी देवी-देवताओं और वृक्ष में नए घड़े से जल, चावल और दल अर्पित किए। उसके बाद उस घड़े को भांचा को दान में दिया गया। धान के बीजों को सुखाया भी गया।


अन्य पोस्ट