बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 20 अप्रैल। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए विश्व की सबसे ऊंची बैम्बू टावर सृष्टि उद्योग किरितपुर, आध्यात्मिक पुरातन, शिवनाथ नदी के तट पर विराजित भगवान सोमनाथ मंदिर ले जाया गया।
सबसे पहले किरितपुर में बच्चों ने बांस से बनने वाली बैम्बू टावर का अवलोकन किया, यह कैसे बनाया जाता है, इसके क्या कार्य हैं। इन सब की जानकारी सृष्टि उद्योग कीरितपुर के मैनेजर राजू पटेल ने दी।
इसके बाद सभी ने अपनी संस्कृति से जुड़ी पुरातन प्राचीन मंदिर सोमनाथ गए वहां भगवान शिव जी के दर्शन कर सभी बच्चों ने आत्म शांति का अनुभव किया। साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर शिवनाथ और खारुन नदी के संगम का दर्शन भी बच्चों ने किया।
शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय की अधीक्षिका भारती घृतलहरे, शिक्षिकाएं ममता गुरुपंच, राजकिरण मिश्रा, गायत्री साहू, विजयलक्ष्मी परगनिया, शिखा चौबे, सावित्री यादव, दीप्ति नौरंगे अनीता साहू, नीलम रसोईया अंजनी यादव, सूरजा यादव, दुर्गा यादव का सहयोग रहा।


