बेमेतरा

बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सीएम निवास घेराव में शामिल होंगे बेमेतरा के कांग्रेसी
20-Apr-2025 3:19 PM
बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सीएम निवास घेराव में शामिल होंगे बेमेतरा के कांग्रेसी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा,  20 अप्रैल। 
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था, महिलाओं और अबोध बच्चियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में 21 अप्रैल को आयोजित मुख्यमंत्री घेराव को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के कार्यालय मे बैठक आयोजित की गई, जहां पर बेमेतरा से अधिक से अधिक संख्या मे उपस्तिथि सुनिश्चित करने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई ।

आशीष छाबड़ा ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश में अराजकता का माहौल है । प्रदेश मे बलात्कार,लूट ,चोरी की घटनाओ में भारी वृद्धि हुई है ,प्रदेश में छोटी बच्चियों के साथ लगातार अनाचार की घटनाएं हो रही है । प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है ,भाजपा सरकार केवल शराब बेचने में ही मस्त है ,जगह जगह सूखे नशे का व्यापार हो रहा है जिसके कारण नशाखोरी बढ़ी है और समाज मे अनाचार के मामले बढ़े है। उन्होने मुख्यमंत्री निवास घेराव मे अधिक से अधिक संख्या मे कांग्रेसजनों को उपस्थिति रहने का आव्हान किया ।

बैठक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी राम गिडलानी तथा अशोक राज आहूजा ने भी सम्बोधित किया और बेमेतरा जिले से अधिक संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। 

 

 

बैठक में अवनीश राघव सुमन गोस्वामी लुकेश वर्मा टी आर जनार्दन ललित विश्वकर्मा सुरेंद्र तिवारी विजय बघेल रामेश्वर साहू रामबिहारी राजपूत सनत धर दीवान हरीश साहू रवि परगनिहा अर्पित परगनिहा मिथलेश वर्मा कविता साहू शकुंतला साहू रीता पांडे रश्मि मिश्रा योगिता साहू शशि प्रभा गायकवाड रूबी सलूजा रनिया देवी मनोज शर्मा रवि रजक जावेद खान नवीन ताम्रकार सुनील नामदेव सुशीला जोशी राम सिंह गायकवाड राजू साहू मोहित वर्मा भाव सिंह राज कुलदीप आदिल तोरण साहू सोहन साहू जितेंद्र सोनवानी निलेश वैष्णव रोमन वर्मा अमरनाथ साहू महेंद्र सोनवानी लवकुश साहू रामखेलावन साहू कौनैन अली देवचरण साहू वीरेंद्र वर्मा विकास चौबे वाहिद रवानी राज बिहारी मोनाल सिन्हा जितेंद्र जोशी शत्रु सिन्हा राकेश बंजारे विवेक सिंह राजपूत देव शरण गोसाई  राम ठाकुर शंकर सिंह कमल साहू रवि गुप्ता यौवन डिंडोरी राजेश चंदेल चेतन बंजारे टुकेश्वर साहू इंदर चंद जैन प्रेम साहू नेम सिंह वर्मा राजेंद्र टंडन भागवत भारती लोचन दास मानिकपुरी बैनलाल कुर्रे यशवंत कुमार साहू सहदेव साहू दिलहरन साहू खिलेंद्र कुमार साहू महेंद्र साहू सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण का उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट