बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 14 अप्रैल। कोसपातर (बारगांव) में तीन दिवसीय श्री राम कथा मानस सम्मेलन के अंतिम दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
श्रीराम कथा मानस सम्मेलन के अंतिम दिन भाजपा किसान नेता व सर्व हिंदू सनातन धर्म के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने कहा कि मानव का मन संसारिक और संतों का मन परमार्थ के कार्य में व्यस्त रहता है। श्रीराम कथा जीवन में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करती है। प्रतिदिन एक घंटा राम के लिए प्रदान करें तो व्यक्ति जन्म-जन्म तक सुख भोगेगा। ईश्वर चाहते हैं कि आप शुद्ध अंत:करण से उनके पास आएं। प्रभु के पास जो स्वच्छ भाव से जाता है उसका कल्याण अवश्य होता है। सम्मेलन में प्रत्येक मंडली को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। साथ ही प्रत्येक मंडली को आयोजक समिति द्वारा श्रीफल के साथ उपहार स्वरूप नगद राशि प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रत्येक मंडली को स्व. प्रेमचंद पारख की स्मृति में विजय पारख द्वारा प्रतीक चिन्ह दिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय पारख, उपाध्यक्ष तखत राम साहू, कोषाध्यक्ष गिरवर दास मानिकपुरी, संयोजक तनेश्वर साहू, व्यवस्थापक समीर वर्मा, देवेंद्र वर्मा, शिव मुनीम, सदस्यगण जयलाल वर्मा, टोपसिंह साहू, धर्मेंद्र पाटिल, राघवेंद्र साहू, तीजराम साहू, ईश्वर साहू, भगत राम साहू, नोहर साहू, बल्ला निषाद, फत्ते साहू, मुंशी साहू, रमेश निषाद, रामस्वरूप साहू, मनोज साहू, पंकज निषाद, कुलेश साहू, गोपाल साहू, राहुल साहू, डोमार साहू, अश्वनी साहू सहित जय दुर्गा मानस मंडली कोसपातर का विशेष सहयोग रहा। रामायण हमें जीने का तरीका सिखाती है - आशीष छाबड़ा जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि रामायण हमें जीने का तरीका सिखाती है। रामायण हमें आदर्श, सेवा भाव, त्याग व बलिदान के साथ दूसरों की संपत्ति पर हमारा कोई अधिकार नहीं है, की सीख देती है।
इस प्रकार भगवान श्रीराम ने दीन-दुखियों, वनवासियों के कष्ट दूर करते हुए उन्हें संगठित करने का कार्य किया एवं उस संगठन शक्ति के द्वारा ही समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर किया, इसलिए हर राम भक्त का दायित्व है कि पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।


