बेमेतरा
बेमेतरा, 7 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को समर्पित करते हुए जिले में घर-घर झंडा लगाओ अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत बेमेतरा जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने अपने निवास स्थान ग्राम नेवनारा से की। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक दीपेश साहू पहुंचे और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
दीपेश साहू ने कहा कि वे आज विधायक हैं तो भाजपा और कार्यकर्ताओं के कारण हैं। इसलिए पार्टी से बड़ा कभी नहीं समझना चाहिए और पार्टी के हर आदेश का पालन करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान करना चाहिए। कल्पना योगेश तिवारी ने पार्टी के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये सौभाग्य की बात है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।
इस अभियान में योगेश तिवारी, सरपंच लोकेश साहू, उपसरपंच नीला लहरे, देवेंद्र जैन, रवि तिवारी, मनोज तिवारी, अशोक यादव, निलेश पाण्डेय, संजीव पाण्डेय, रामखेलावन देवांगन, राजन वर्मा, राजकुमार लहरें, कमल साहू, सालिक बनछोर, हरी साहू, नीतीश साहू, मनोज सिन्हा, यशवंत टंडन, प्रियांशु सिंह, योगेश वर्मा, गायत्री वर्मा, राधिका आदि ने अपना योगदान दिया।


