बेमेतरा

नपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, विकास के लिए जताई प्रतिबद्धता
12-Mar-2025 3:07 PM
नपाध्यक्ष ने संभाला पदभार,  विकास के लिए जताई प्रतिबद्धता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 12 मार्च।
नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने  मंत्रोच्चार के साथ पूजन करके विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान विधायक दीपेश साहू उपस्थित रहे।
 नपाध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं। बिना भेदभाव के सभी वार्डो में विकास कार्य किया जाएगा। विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नवनिर्वाचित परिषद को पानी की समस्या एवं गंदगी, अव्यवस्था सौगात में मिली है। 5 वर्षों में सौंदर्यीकरण के नाम पर अव्यवस्थित विकास हुआ है। हम प्लान बनाकर सुव्यवस्थित तरीके से विकास कार्य कराएंगे। सर्वप्रथम मीठे पानी की व्यवस्था किया जा रहा है जिन वार्डो में मीठा पानी के पाईप लाइन के विस्तार की आवश्यकता है उसके लिए विधायक दीपेश साहू के द्वारा राशि स्वीकृत कराई है विकास कार्यो के लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

पार्षद और संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद 
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष अजय साहू ,मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ,वरिष्ठ भाजपा नेता हर्षवर्धन तिवारी, समाजसेवी राजेश शर्मा बंटी चाचा, नीलू राजपूत, राकेश मोहन शर्मा, मनोज मिश्रा, पार्षद पंचू साहू, नीतू कोठारी, गौरव साहू, विकास तंबोली, आकिब मलकानी, सजनी यादव, निखिल साहू, चांदनी रोशन दत्ता, रवि मुलवानी, राजकुमार खांडे, लक्की साहू, सिमरन ताम्रकार, खिलेश्वरी पाटिल, संदीप यादव, धर्मेन्द्र साहू, अमरीका निर्मलकर, विनय तंबोली, विक्की चौबे सहित अनेक लोगों ने बधाई प्रेषित की है।


अन्य पोस्ट