बेमेतरा

सीईओ व जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस, 24 घंटे में दें जबाव
09-Mar-2025 1:56 PM
सीईओ व जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस, 24 घंटे में दें जबाव

कलेक्टर ने अव्यवस्था को लेकर पत्रकारों की नाराजगी के बाद नोटिस जारी किया 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

बेमेतरा, 9 मार्च। कार्य पर लापरवाही बरतने के संबंध में जिला पंचायत सीईओ एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को कलेक्टर ने नोटिस जारी किया है और 24 घंटे में जवाब देने की बात कही गई है। इस संबंध में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने दोनों अधिकारियों को अलग-अलग नोटिस जारी किया है। जिला पंचायत के मुय कार्यपालन अधिकारी को दिए गए नोटिस में कहा गया है कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला मुयालय स्थित भारत रत्न पैलेस में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित था। 

उक्त कार्यक्रम में अधोहस्ताक्षरकर्ता के निर्देशानुसार पत्रकार दीर्घा के लिए स्थान सुरक्षित करने निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार दीर्घा में अव्यवस्था होने से पत्रकारों द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई है। सौपे गये दायित्व के निर्वहन में आपके द्वारा उदासीनता बरती गई है। उक्त कारणों से महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था नहीं की गई। आपका यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उप नियम 1 (क) के विपरीत होना तथा कर्तव्य पर लापरवाही का द्योतक एवं अनुशासनहीनता का प्रतीक है।

24 घंटे में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश 

इस संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण नोटिस प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर मेरे समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करे। आपके प्राप्त स्पष्टीकरण समाधानकारक नहीं होने पर आपके विरूद्ध नियमानुसार एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी। इसी तरह चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को जारी नोटिस में कहा गया है कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला मुयालय स्थित भारत रत्न पैलेस में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित था।

पत्रकार दीर्घा में अव्यवस्था से जताई नाराजगी, फिर कार्रवाई 

कार्यक्रम में अधोहस्ताक्षरकर्ता के निर्देशानुसार पत्रकार दीर्घा के लिए स्थान सुरक्षित करने निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार दीर्घा में अव्यवस्था होने से पत्रकारों द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई है। यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उप नियम 1 (क) के विपरीत होना तथा कर्तव्य पर लापरवाही का द्योतक एवं अनुशासनहीनता का प्रतीक है।

 


अन्य पोस्ट