बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 6 मार्च। नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय सिन्हा और पार्षदों के शपथ ग्रहण मंडी प्रांगण में हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, सांसद विजय बघेल, विधायक दीपेश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा के आतिथ्य में संम्पन हुआ। अध्यक्ष व पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ रिटर्निंग ऑफिसर डिप्टी वर्मा ने दिलाई। नगर में भाजपा के विजय सिन्हा सहित 13 भाजपा पार्षदों ने शपथ ली।
नगर के विकास के लिए फंड की कमी नहीं होगी
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सिन्हा ने नगर के विकास को लेकर प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि विकास के लिए फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्य रूप से पानी की समस्या को दूर करने के लगातार प्रयास किया जा रहे हैं जिसमें वार्डों में बोर खनन रिबोर किया जा रहा है। इसके अलावा शुद्ध जल की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था, नाली सीवरेज पर भी काम किया जा रहा है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने लिया विकास कराने का संकल्प
नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव जिला पंचायत के सभी सदस्य शपथ ग्रहण समारोह स्थल पहुंचे जिसमें मुख्य रूप से नव निर्वाचित अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, उपाध्यक्ष खुशबू गोविन्द वर्मा, राहुल टिकरिहा, पमेश्वर वर्मा, अंजू बघेल समेत अन्य जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। पार्षद नीतू कोठारी, रवि मुलानी, गौरव साहू, निखिल साहू, अशोक शर्मा, लकी साहू, आकिब मलकानी, ईश्वरी पाटिल ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
समारोह में नगर पालिका चुनाव प्रभारी पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, भाजपा के प्रदेश मंत्री पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, जिला भाजपा अध्यक्ष अजय साहू, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश जोश, किसान नेता योगेश तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, मोंटी साहू मंडल अध्यक्ष,चुनाव संचालक हर्षवर्धन तिवारी जिले के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष पार्षदगण, भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
कांग्रेस पार्षदों ने समारोह का किया बहिष्कार
उपेक्षा से नाराज कांग्रेस के पार्षदों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया। इस संबंध में उन्होंने मुख्य नपा अधिकारी कमल ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस पार्षदों के अनुसार कार्यक्रम का भाजपाकरण कर दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के बैनर पोस्टर व झंडा लगाए गए। इस समारोह में सभी पार्षदों को शामिल होना था यह जनमत सर्वोपरि है बावजूद कांग्रेसियों की उपेक्षा की गई।


