बेमेतरा

विद्यार्थियों ने विज्ञान के छोटे-छोटे तत्वों को जानकर कई रोचक मॉडल बनाए
02-Mar-2025 7:28 PM
विद्यार्थियों ने विज्ञान के छोटे-छोटे तत्वों को जानकर कई रोचक मॉडल बनाए

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विज्ञान दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 2 मार्च। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान के कुछ छोटे-छोटे तत्वों को जानकर रोचक विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए।

विद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाना था। कक्षा आठवीं की कंचन ने चालकता को प्रदर्शित किया।

चांदनी ने जल विद्युत अपघटन का प्रदर्शन किया। रश्मि ने वायुदाब को समझाया। लक्षनी ने अपवर्तन के सिद्धांत को समझाया। छठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पौधों के विभिन्न भागों को नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से विज्ञान से संबंधित सुंदर चित्र बनाए।विकासखंड स्त्रोत समन्वयक बीआरसी राजेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अधीक्षिका भारती घृतलहरे ने चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। इस आयोजन का संचालन विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका ममता गुरुपंच के मार्गदर्शन में हुआ।

इस अवसर पर राज किरण मिश्रा, गायत्री साहू, विजयलक्ष्मी परगनिहा, ज्योति चंद्राकर, शिखा चौबे, सावित्री यादव एवं दीप्ति नवरंगी उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट