बेमेतरा
बेमेतरा, 8 फरवरी। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी के मुख्य चुनाव कार्यालय पिरदा भीम्भवरी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने किया। अध्यक्षता बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने की। विशेष अतिथि अवधेश चंदेल थे। इस अवसर पर विधायक साहू ने कहा कि भाजपा की सरकार में पंचायतों के विकास में जिला पंचायत सदस्यों की विशेष भूमिका होती है।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष यशवंत वर्मा, वर्तमान मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत नायक, नेतराम परगनिहा, डॉ. डीके वर्मा, अशोक तिवारी, राजेश पाल, चंद्रहास वर्मा, ओम प्रकाश पांडे, अशोक वर्मा, पुनीत वर्मा, जीतू साहू, सरपंच जोहत्री निषाद, चमेली बाई श्रीवास, राजेंद्र पुरी गोस्वामी, देवदत्त साहू, हिरावन साहू, ओमप्रकाश वर्मा, करुणा परगनिहा, चंद्रकला परगनिहा, मनोज पटेल, लखन चक्रधारी उपस्थित रहे।


