बेमेतरा
जिपं सदस्य के लिए पूर्व विधायक अवधेश चंदेल के भाई को देंगी टक्कर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 3 फरवरी। जिले की राजनीति में सोमवार भाजपा संगठन की उपेक्षा से भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललिता साहू की बेटी योगिता साहू ने पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गई।
कांग्रेस ने भी युवा चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाली योगिता साहू का स्वागत करते हुए योगिता को कांग्रेस प्रवेश के साथ ही बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिला पंचायत सदस्य के लिए क्रमांक 12 बेरला ब्लॉक के भाठासोरी से प्रत्याशी घोषित कर दिया। वे अब भाजपा के पूर्व विधायक अवधेश चंदेल के भाई अंजनी (प्रीतम) चंदेल को टक्कर देंगी।
ज्ञात हो कि भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष ललिता साहू विधानसभा की जहां प्रबल दावेदार रही। वहीं कांग्रेस ने जहां से उनकी पुत्री योगिता को जिला पंचायत सदस्य के तौर उतारा है, वहां से वे दो बार जिला पंचायत सदस्य के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हंै।
भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार योगिता साहू क्रमांक 12 से जिला पंचायत सदस्य के भाजपा से दावेदारी पेश की थी परन्तु भाजपा ने पूर्व विधायक अवधेश चंदेल के भाई प्रीतम सिंह को अधिकृत कर दिया।
पुत्री के कांग्रेस प्रवेश पर ललिता साहू ने कहा कि मेरी बेटी स्वतंत्र है और वह अपने ससुराल और पति का धन है। उन्हें जो राजनीतिक रूप से उचित लगा उसने किया, इस पर मैं कुछ नहीं कह सकती।


