बेमेतरा

सिंघौरी व कंतेली के बच्चों में क्विज से आई वैज्ञानिक सोच
09-Jan-2025 3:20 PM
सिंघौरी व कंतेली के बच्चों में क्विज से आई वैज्ञानिक सोच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 9 जनवरी।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघौरी में किया गया। 
शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला व शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कंतेली के स्टूडेंट्स ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन देवेन्द्र कुमार साहू के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मकसद बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और विज्ञान-गणित व प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाना है। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार दिए जाते हैं। स्पर्धा का निरीक्षण प्राचार्य रामगोपाल चंद्राकर, मीनाक्षी शर्मा प्रधान पाठक, सरस्वती साहू, संध्या शर्मा प्रधान पाठक व धनीराम बंजारे संकुल समन्वयक ने किया। आगेश्वरी साहू, डॉ. राजेश्वरी ठाकुर, प्रशांत बघेल, नूतेश्वर चंद्राकर व प्रकाश सोनी का योगदान रहा।


अन्य पोस्ट