बेमेतरा

डेढ़ साल की पोती की रोने की आवाज सुन दादी उठी, बाथरूम से धुआं उठ रहा था, देखा तो वहां बहू जली हुई मिली
05-Jan-2025 3:15 PM
डेढ़ साल की पोती की रोने की आवाज सुन दादी उठी, बाथरूम से धुआं उठ रहा था, देखा तो वहां बहू जली हुई मिली

पति हिरासत में, पूछताछ 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 5 जनवरी।
ग्राम फरी में 23 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक महिला गंगोत्री विश्वकर्मा की लाश ससुराल के शौचालय में जली हालत में मिली। पुलिस मृतक महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। मामले में सिटी कोटवाली पुलिस ने सास चुनिया बाई की सूचना पर मर्ग कायम किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फरी के लोहारपारा निवासी विश्राम विश्वकर्मा के घर के शौचालय में उसकी बहू गंगोत्री विश्वकर्मा (23) पति दुर्गेश विश्वकर्मा का शव जली हालत में मिला। घटना की सूचना मिलने पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। 

पुलिस ने जांच करने के बाद शौचालय को शील कर दिया। विवेचना के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया। फारेंसिक टीम ने मृतिका के मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद बारीकी से जांच की। जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

एक साल पहले हुआ था विवाह 
बताया गया कि मृतिका गंगोत्री का मायका भरदखुर्द बालोद जिला है। दुर्गेश व गंगोत्री का विवाह तीन साल पूर्व हुआ था। दोनों की एक डेढ़ साल की बच्ची है। पुलिस ने दुर्गेश को पूछताछ के लिए थाना तलब किया है।

बच्ची की आवाज सुनकर उठी थी 
गंगोत्री की सास चुनिया बाई ने पुलिस को बताया कि बीती देर रात अपने पति विश्राम दोनों एक कमरे में सोए हुए थे। वहीं गंगोत्री व दुर्गेश दोनों दूसरे कमरे में थे। देर रात वह डेढ़ साल की बच्ची की रोने की आवाज सुनकर उठी। तब बाथरूम से धुआं निकल रहा था, जिसके बाद अंदर जाकर देखा तो उसकी बहु गंगोत्री का शव जली हालत में था। वहीं पास में केन रखा हुआ था, जिसे देख उसने परिवार के लोगों को उठाया वहीं कोटवार को भी सूचना दी।

पीएम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा 
मृतिका का शव जिला अस्पताल के डॉक्टरों के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस के अनुसार गंगोत्री बाई की मौत का कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा , जिसका इंतजार किया जा रहा है।

हत्याकांड के बाद गांव में फैली सनसनी 
मृतिका गंगोत्री का शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा। इस घटना से गांव में संसलि फैली हुई है। लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर घटना कैसी हो गई। वही लगातार चार हत्याओ के बाद जिले में पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे है। 31 दिसम्बर 24 के बाद अब तक 4 हत्याओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए है। वहीं लोगों में कानून का डर भी गायब हो गया है।

थाना प्रभारी ने कहा - शार्ट पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है
थाना प्रभारी राकेश साहू ने कहा कि शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस को शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। पुलिस द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य जुटाया गया है। वहीं परिजनों से भी पूछताछ की गई।
 


अन्य पोस्ट