बेमेतरा

14 महिलाओं को 19.80 लाख की मिली आर्थिक सहायता
02-Jan-2025 3:23 PM
14 महिलाओं को 19.80 लाख की मिली आर्थिक सहायता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 2 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ महिला कोष एवं सक्षम योजना के तहत नए साल के पहले दिन 14 महिलाओं को कुल 19 लाख 80 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसमें सक्षम योजना के तहत 10 लाख 80 हजार और स्व सहायता समूहों को 9 लाख रुपए की सहायता दी गई।

सहायता प्राप्त करने वाली स्व सहायता समूह: नव जीवन स्व सहायता समूह, लक्ष्मी स्व सहायता समूह बेरला, रीनू उन्नति बहिनी स्व सहायता समूह खपरी, सत्य कबीर महिला स्व सहायता समूह केशला, संतोषी स्व सहायता समूह दर्रीपारा नवागढ़, लक्ष्मी स्व सहायता समूह पिपरभ_ा, चमेली यदु मटका, यसोदा यदु, रश्मि यदु, गौरी यदु बिजभाट, अनिता यदु बिजभाट, पुष्पा यदु, रानी देवांगन, जानकी देवांगन को चंद्रबेश सिंह सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी व सीपी शर्मा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने चेक प्रदान किया।


अन्य पोस्ट