बेमेतरा
लाटरी से प्रक्रिया की गई पूरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 18 दिसंबर। नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024-25 के लिए मंगलवार को जिला मुयालय मे जिले के बेमेतरा नगर पालिका के अलावा साजा, नवागढ़, देवकर, थानखहरिया, परपोड़ी, कुसमी, दाढ़ी व भिभौरी नगर पंचायत के 156 पार्षद पदों के लिए आरक्षण की कार्रवाई पूर्ण की गई। निकायों के लिए चिट निकाल कर प्रकिया पूर्ण की गई। जिला मुख्यालय में सबसे पहले आरक्षण की कार्रवाई बेमेतरा नगर पालिका के लिए हुई, जिसके बाद नवागढ़ नगर पंचायत के लिए प्रकिया पूर्ण की गई।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ नगर पालिका आरक्षण नियम 1961 के अनुसार वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया मंगलवार को जिला मुयालय में पूरी की गई। बेमेतरा नगर पालिका के लिए सभी 21 वार्डों के लिए आरक्षण तय हुआ। आरक्षण में वार्ड 1 रामदास वार्ड अनुसूचित, वार्ड 2 शहीद वीर नरायण वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड 3 सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड अनारक्षित, वार्ड 4 शहीद हेमूकल्याणी वार्ड अनारक्षित, वार्ड 5 पं. दीनदयाल वार्ड अनारक्षित, वार्ड 6 चंद्रशेखर वार्ड अनारिक्षत महिला, वार्ड 7 इदिरा गांधी वार्ड अन्य पिछडा वर्ग महिला, वार्ड 8 गुरु गोविंद सिंह वार्ड ओबीसी, वार्ड 9 डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 10 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड ओबीसी, वार्ड 10 रानी लक्ष्मी बाई वार्ड ओबीसी, वार्ड 11 बाबा रामदेव वार्ड ओबीसी, वार्ड 12 अग्रसेन वार्ड अनारक्षित, वार्ड 13 शहीद भगत सिंह वार्ड अनुसूचित जनजाति, वार्ड 14 कर्मामाता वार्ड अनारक्षित, वार्ड 15 पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड 16 परशुराम वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड 17 राजीव नगर वार्ड ओबीसी महिला, वार्ड 18 माता भद्रकाली वार्ड अनारक्षित, वार्ड 19 राम मंदिर वार्ड ओबीसी महिला, वार्ड 20 कबीर वार्ड अनारक्षित व वार्ड 21 मस्जिद वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ है।
देवकर के सभी वार्डों का हुआ आरक्षण
देवकर नगर पंचायत वार्ड 1 ओबीसी, वार्ड 2 ओबीसी, वार्ड 3 ओबीसी महिला, वार्ड 4 अनारक्षित, वार्ड 5 ओबीसी, वार्ड 6 अनाराक्षित, वार्ड 7 अनुसूचित जनजाति, वार्ड 8 अनारक्षित, 9 अनारिक्षत, वार्ड 10 अनारक्षित महिला, वार्ड 11 अनारक्षित महिला, वार्ड 12 अनारक्षित, वार्ड 13 अनारक्षित महिला, वार्ड 14 ओबीसी, वार्ड 15 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया।
साजा में आरक्षण की तस्वीर हुई साफ
नगर पंचायत साजा का वार्ड 1 अनारक्षित, वार्ड 2 अनारक्षित मुक्त, वार्ड 3 अनारक्षित, वार्ड 4 अनारक्षित महिला, वार्ड 5 अनुसूचित जनजाति, वार्ड 6 अनारक्षित, 7 ओबीसी, वार्ड 8 अनारक्षित महिला, वार्ड 9 अनुसुचित जाति, वार्ड 10 ओबीसी महिला, वार्ड 11 ओबीसी महिला, वार्ड 12 अनारक्षित महिला, वार्ड 13 अनारक्षित महिला, वार्ड 14 व 15 को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
परपोड़ी के लिए भी आरक्षण की प्रक्रिया
नगर पंचायत परपोड़ी वार्ड 1 अनारक्षित महिला वर्ग, वार्ड 2 अनारक्षित महिला, वार्ड 3 अनुसूचित जाति, वार्ड 4 ओबीसी, वार्ड 5 अनारक्षित, वार्ड 6 ओबीसी, वार्ड 7 अनारक्षित, वार्ड 8 अनारक्षित, वार्ड 9 अनारक्षित, वार्ड 10 अनुसूचित जनजाति, वार्ड 11 ओबीसी महिला, वार्ड 12 ओबीसी, वार्ड 13 अनारक्षित, वार्ड 14 अनारक्षित महिला व वार्ड 15 को ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
थानखहरिया की सूची जारी
थानखहरिया नगर पंचायत के लिए वार्ड 1 अनुसूचित जाति, वार्ड 2 ओबीसी, वार्ड 3 ओबीसी, वार्ड 4 महिला, वार्ड 5 ओबीसी महिला, वार्ड 6 अनारक्षित, वार्ड 7 अनारक्षित, वार्ड 8 अनारक्षित, वार्ड 9 अनुसूचित जनजाति, वार्ड 10 अनारक्षित महिला, वार्ड 11 अनारक्षित, वार्ड 12 अनारक्षित, वार्ड 13 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 14 ओबीसी व वार्ड 15 अनारक्षित होगा।



