बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 9 दिसंबर। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय बेमेतरा में दुर्ग संभाग के विधायक एवं जिलाध्यक्ष की बैठक ली।
बैठक में प्रमुख रूप से संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी विधायक गजेंद्र यादव विधायक ललित चंद्राकर विधायक डोमन लाल कोर्सेवड़ा विधायक बेमेतरा व साजा ,भावना बोहरा एवं दुर्ग संभाग के जिलाध्यक्ष गण उपस्थित थे।
बेमेतरा विश्राम गृह पहुंचने पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा बेमेतरा मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू जिला महामंत्री टार्जन साहू नरेन्द वर्मा तानसेन पटेल अंजु बघेल विजय सिन्हा अजय साहू परस वर्मा छोटू साहू होरी लाल सिन्हा राजू देवांगन विकास घरडे परमेश्वर वर्मा धर्मेंद साहू राकेश मोहन गोपी देवांगन दीना साहू ने स्वागत किया। महिला मोर्चा के निशा चौबे लक्ष्मी साहू रीना साहू पिंकी गुप्ता ओमेश्वरी साहू सावित्री रजक ने तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। बैठक करीब 2 घंटे चली बैठक में विधायको के एक साल के कार्यकाल ,संगठन पर्व, सदस्यता अभियान, नगरी निकाय त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की चर्चा हुई। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह सह संगठन महामंत्री अजय जामवाल प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय संभागीय प्रभारी भूमेन्द सवन्नी एवं विधायक गण को प्रदान किया।


