बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 9 दिसंबर। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के कार्यालय में शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें आगामी नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चर्चा की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 10 दिसंबर को धान खरीदी के संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन तथा 12 दिसंबर से राज्य सरकार की विफलताओं को लेकर पोल खोल अभियान की शहर में शुरुआत करने संबंधी चर्चा हुई।
पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि आज कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में सत्ता से हटे एक वर्ष ही हुए हैं और छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने हाहाकार मचा रखा है। लोग पछता रहे हैं। हमने प्रदेश में भाजपा की सरकार को क्यों चुना है। चारों तरफ अराजकता का माहौल है। साय सरकार प्रदेश को संभाल नहीं पा रही है। लगभग यही स्थिति बेमेतरा में भी है। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास थम गया है। चारों ओर लूट मची है। आम जनता परेशान है।
इस अवसर पर सुमन गोस्वामी अध्यक्ष शहर, लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ललित विश्वकर्मा महामंत्री जिला कांग्रेस, टीआर जनार्दन, मनोज शर्मा, दिनेश पटेल, सीआर साहू, बीडी मानिकपुरी, शत्रुघ्न साहू, राम ठाकुर, मिनटा नामदेव, धरम वर्मा, राजू साहू, घनश्याम देवांगन, रश्मि मिश्रा, रेहाना रवानी, जया साहू, रानी डेनिम सेन, रीता पांडेय, जनता साहू, रूबि सलूजा, हितेंद्र साहू, रेवेंद्र देवांगन, चंद्रप्रकाश शीतलानी, शंकर चौहान, सीताराम यदु, गुरेंद्र वर्मा, लक्ष्मी डेहरे, नेतराम कोशले, बिरेंद्र साहू व राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।


