बेमेतरा

प्रतिदिन नए नियमों के आने से किसान परेशान, नीति अव्यवहारिक- छाबड़ा
04-Dec-2024 2:20 PM
प्रतिदिन नए नियमों के आने से किसान परेशान, नीति अव्यवहारिक- छाबड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 4 दिसंबर।
पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के द्वारा चलाए जा रहे धान खरीदी केंद्र चलो अभियान अंतर्गत बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में ग्राम हसदा तथा भिंभौरी सहित कई धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के किसान धान विक्रय को लेकर परेशान हैं और पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को अपनी परेशानियों से समय-समय पर अवगत कराते रहे हैं।

प्रतिदिन नए नियमों के आने से किसान परेशान  
पूर्व विधायक छाबड़ा ने निरीक्षण में पाया कि भाजपा सरकार द्वारा प्रतिदिन नए-नए नियम लाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। साथ ही धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने नहीं हैं। कई केंद्रों में 50 प्रतिशत ही बारदाने हैं। किसानों ने पूर्व विधायक को बताया कि धान खरीदी केंद्रों में धान गीला है कहकर किसानों को लौटाया जा रहा है। उनके धान नहीं खरीदे जा रहे हैं।

भाजपा 3100 सौ एकमुश्त देने का वादा, पर खाते में आ रहा 2320
भाजपा सरकार ने घोषणा की थी कि धान खरीदी 3100 प्रति क्विंटल की दर से एक मुत राशि किसानों के खातों में दी जाएगी जबकि धान बेचने वाले किसान बता रहे हैं कि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर 2320 ही धान के प्रति क्विंटल के हिसाब से उनके खातों में राशि भेजी गई है। सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर रही है। पूर्व विधायक ने बताया कि खरीदी केंद्र में धान जाम हो रहा है, जिससे किसानों के धान रखने की समस्या खड़ी हो रही है।

तौल में अंतर, किसानों को पहुंच रहा नुकसान  
किसानों ने पूर्व विधायक को बताया कि धान खरीदी केंद्रों में तौल में भी बहुत अंतर है। कहीं प्रति बोरी 40 क्विंटल 700 ग्राम धान की तौल की जा रही है तो कहीं 41 क्विंटल 200 ग्राम धान की तौल की जा रही है। जब धान की खरीदी राज्य सरकार द्वारा की जा रही है तो ऐसे में अलग-अलग धान खरीदी केंद्र में अलग-अलग तौल क्यों हो रहा है। निश्चित ही यह किसानों को क्षति पहुंचाने की नियत से किया जा रहा है। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि अभी जिस रतार में धान की खरीदी हो रही है, उससे तो प्रतीत होता है कि जिले में मार्च तक भी धान की खरीदी नहीं हो पाएगी।
 


अन्य पोस्ट