बेमेतरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 16 नवंबर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस के दौरान जिले के कई स्कूलों में आनंद मेला का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाकर बेचा। इसके साथ ही स्कूल के प्राध्यापकों ने उन्हें बाल दिवस मनाने की वजह बताई। इसके साथ ही बच्चों को आनंद मेला में स्टॉल लगाकर व्यावसायिक गतिविधियां सीखने पर जोर दिया।
शासकीय प्राथमिक शाला अकोला में प्रधान पाठक हिमकल्याणी सिन्हा की पहल से बाल दिवस के अवसर पर शाला में सभी बच्चों का जन्मदिन मनाएं।
पं.ि जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा में फूल माला, गुलदस्ता अर्पित किए। सहायक शिक्षक हेमलता ठाकुर ने कहा कि नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे इसलिए बच्चें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। हिरेश टंडन ने नेहरू के विचार के बारे में बच्चों को जानकारी दिए। बच्चों के जन्मदिन के लिए कक्षा को गुब्बारा, झालर और फूल से सजाया गया। आरती थाल सजाकर, तिलक लगाकर, केक खिलाकर बच्चों का जन्मदिन मनाया गया।
प्रधान पाठिका हिमकल्याणी सिन्हा सभी बच्चों को उपहार के रूप पेन, कॉपी, कम्बाइन कॉपी, पेंसिल भेंट की। शाला परिसर में फलदार वृक्ष जामुन के पेड़ रोपित किए। विविध खेल का आयोजन किए। इस अवसर पर किरण कुर्रे, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोमन लाल ठाकुर,जगाधर साहू, पंचराम निषाद, मुन्नी यादव, सुनीता विश्वाकर्मा, कुंवरिया साहू, करण साहू उपस्थित थे।