बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 18 मई। किसानों को हुए नुकसान की मिली क्षतिपूर्तिजिले में मार्च माह में ओलावृष्टि व आंधी तूफान से हुए नुकसान के सरकारी सर्वे के बाद अब किसानों को नुकसान की भरपाई के लिए क्लेम जारी किया जाना प्रारंभ किया गया है। जिले में अब तक 33 सौ से अधिक किसानों को 2 करोड़ से अधिक का क्लेम राशि जारी किया गया है।
जानकारी होगी बीते मार्च माह के दूसरे पखवाड़ा के दौरान ओला गिरने व भारी बारिश की वजह से जिले में फसल को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद संचालक कृषि विभाग द्वारा जारी किए गए के आदेश के बाद जिले में हुए असामयिक वर्षा व ओलावृष्टि से रवि फसलों को हुई क्षति की जानकारी जुटाने के लिए आदेश जारी किया गया था। आदेश के अनुसार नुकसान के आकलन के लिए राजस्व व कृषि विभाग के संयुक्त टीम से सर्वे कराया गया था। जिला के बेमेतरा तहसील में, दाढ़ी तहसील, सजा में 22427 किसान, देवघर क्षेत्र में 7373 कसान, थान खमरिया क्षेत्र के 22250 किसान, बेरला में 100 किसान, भिभौरी में 94 नांदघाट व नवागढ़ में 36000 किसानों को नुकसान हुआ था। इसके बाद जिले में राजस्व विभाग द्वारा 127753 किसानों को हुई फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए 5 करोड़ 6 लाख का डिमांड किया गया था।
पूरी प्रक्रिया के दौरान 71688 किसानों ने बीमा कंपनी को निर्धारित समय में सूचना दर्ज कराया था। इसके बाद 20399 किसानों का व्यक्तिगत सर्वे किया गया था। वहीं 51368 किसानों का सैंपल सर्वे किया गया था।
दो माह के इंतजार के बाद क्लेम राशि का आना हुआ शुरू
असामयिक बारिश की वजह से नुकसान झेल चुके किसानों को फसल नुकसान के दो माह बाद अब क्लेम राशि का भुगतान प्राप्त होने लगा है। जिले के बेेमेतरा, साजा, बेरला व नवागढ़ ब्लाक के 3371 किसानों को फसल बीमा क्लेम की 2 करोड़ से अधिक की राशि खाते के माध्यम से जारी किया गया है। उपसंचालक कृषि एमडी डरसेना ने बताया कि राशि जारी किये जाने की जानकारी बीमा कंपनी द्वारा दी गई है। आने वाले चार से पांच दिन के दौरान सभी प्रभावितों को राशि जारी होने की संभावना है।


