बेमेतरा

जो सडक़ पर नजर नहीं आए ऐसे सांसद को घर बैठा दो - भूपेश बघेल
03-May-2024 3:00 PM
जो सडक़ पर नजर नहीं आए ऐसे सांसद को घर बैठा दो - भूपेश बघेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 3 मई।
नवागढ़ बस स्टैंड में रामलीला मंच से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के चुनाव प्रचार में आए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तेरह मिनट के उपस्थिति में सरकार पर सांय-सांय सवाल दागते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धी गिनाए। विधानसभा में नवागढ़ की हार पर विलाप किया। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में शुरू की गई गोबर खरीदी, गौठन निर्माण, बेरोजगारी भत्ता बंद हो गए सांय-सांय। हमने लोक परम्परा को जीवित रखने बासी से बरी तक को तवज्जो दिया। स्थानीय खेल को बढ़ावा दिया जिसे राज्य सरकार ने बंद कर दिया। सांसद विजय बघेल पर निशाना साधते हुए बघेल ने कहा कि जो सांसद पांच साल सडक़ पर नजर न आए उसे घर बैठा दो। कांग्रेस की घोषणा पत्र को गरीब कल्याण एवं सर्वहित के लिए बताते हुए संविधान बचाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। 

सभा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे, जिला अध्यक्ष बंशी पटेल, राज महंत विजय बघेल, ब्लाक अध्यक्ष सुशील साहू, रामेश्वर साहू, रामबिहारी राजपुत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष, सुरेंद्र तिवारी, बिसोहा राम साहू, जावेद खान,अयोध्या चंद्राकार, ईश्वर लोधी, धरम बीर सिंह खुराना, गुरुभेज सिंह गुंबर, जिला पंचायत सदस्य सुशीला जोशी, शशि प्रभा गायकवाड़, बंशी सिंह ठाकुर झम्मन बघेल, देवेंद्र साहू सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे, सभा का संचालन  राज महंत विजय बघेल ने किया।
 


अन्य पोस्ट