बेमेतरा

कांग्रेस ने राज्य की आम जनता को समृद्ध बनाया-छाबड़ा
01-May-2024 2:46 PM
कांग्रेस ने राज्य की आम जनता को समृद्ध बनाया-छाबड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 1 मई। बारगांव जोन, बेरला जोन एवं दारगांव जोन स्तरीय कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से बेमेतरा पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा सहित ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर देवांगन, दिलीप साहू उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। आप सभी के सहयोग से कांग्रेस पार्टी दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

दुर्ग लोकसभा सांसद प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को प्रचण्ड मतों से जिताना है और इस जीत में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र का अहम योगदान होना चाहिए।

के 37 बूथ, बेरला जोन के अंतर्गत 04 सेक्टर के 27 बूथ एवं दारगांव जोन के 03 सेक्टर के 22 बूथों की बैठ आयोजित किया गया। हमारी कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की आम जनता को समृद्ध बनाया.. जब हम बटन दबाते थे तो किसानों के, युवाओं के, महिलाओं के, मजदूरों के खातों में पैसे जाता था अब आप को बटन दबाना है, कांग्रेस का बटन दबाएंगे तो फिर से न्याय के दिन आएंगे।

2018 से 2023 तक प्रदेश में हमर मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लोक कल्याणकारी सरकार पूरी संकल्पबद्धता से कार्य किया। इस अवसर पर कविता साहू अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस, बल्लू सिंह राजपूत, सूर्यप्रकाश शर्मा, ओनी महिलांग, राजेश दुबे, रासबिहारी कुर्रे, मोहन हिरवानी, भारत भूषण साहू,राजेश चंदेल, सविता हिरवानी, तखत राम साहू, इंद्रचंद जैन, शुभम वर्मा, सिद्दिक खान आदि उपस्थित थे।

टिकेंद्र परगनिया, रामसिंग वर्मा, युवराज साहू, सुनील जैन, धनराज बंजारे,रामायण साहू, दाऊ राम यादव, दुर्गा राम साहू, ऋषि साहू, किसन साहू, रामखिलावन साहू, ऋषि, युवराज साहू,माधव साहू,जितेंद्र साहू,तुमन साहू, रामखिलावन परगनिया, रीना बघेल, अर्जुन साहू, रामाकांत साहू, मोहित साहू, ईश्वर सिन्हा, जीवन साहू, लक्ष्मण साहू, बीरू साहू, पिंटू साहू, महावीर साहू, संतोष पाण्डे, कविलाश साहू, उमाशंकर साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण, सदस्यगण रहे उपस्थित


अन्य पोस्ट