बेमेतरा

मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत, 2 घायल
01-Jan-2024 3:37 PM
मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत, 2 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 1 जनवरी। ग्राम लालपुर में मकान का दीवार तोड़ते समय गिरने से 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई व दो बच्चे गंभीर रूप सें घायल हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रांरभ कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 30 दिसंबर को ग्राम लालपुर मं गंगोत्री बाई पति सत्तू राम राजपूत (48) अपने पुराने मकान का दीवार तोड़ रही थी कि अचानक दीवार भरभराकर ऊपर गिर जाने से महिला के सिर में गंभीर चोट आई जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल नवागढ़ लाया गया था जहां पर डॉक्टर ने जांच कर मृत्यु होना बताया। इसके बाद शव को मरचुरी भेजा गया।

हादसे में दो बच्चे भी घायल

गंगोत्री बाई की नतनीन कुमारी दिव्या एवं नाती करण कुमार लोधी राजपूत करीब खड़े थे। दीवार गिरने से दोनों भी जद में आकर घायल हो गए। दोनों की स्थिति को देखते हुए शासकीय अस्पताल नवागढ़ से दीगर अस्पताल के लिए रेफर किया गया। चौकी प्रभारी डिग्री लाल सोना ने बताया कि महिला के पति की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।


अन्य पोस्ट