बेमेतरा

संस्था के सहयोग से पिकरी मुक्तिधाम में लगाए एंगल
28-Dec-2023 2:41 PM
संस्था के सहयोग से पिकरी मुक्तिधाम में लगाए एंगल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 28 दिसंबर।
समाजसेवी संस्था सहयोग ने शहर के पिकरी वार्ड स्थित मुक्तिधाम में शव दाह स्थल पर लोहे के एंगल लगाए है। इस कार्य में संस्था को बेमेतरा विद्युत विभाग का सहयोग मिला। संस्था से मिली जानकारी के अनुसार पिकरी मुक्तिधाम दाह संस्कार स्थल पर 04 वर्ष पूर्व जन सहयोग से लगाए गए थे। लोहे के गर्डरों में से 06 गर्डर कबाडिय़ों ने चोरी कर लिए है। जिसका वीडियो बनाकर प्रशासन को भेजा गया कि गर्डर नहीं होने से दाह संस्कार के समय लकडिय़ां धसक जाती है। जिससे अग्नि संस्कार में परेशानी आती है। बावजूद प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया गया।

विद्युत विभाग के सहयोग से लगे लोहे के एंगल

शव दाह के लिए जाने वाले लोगों ने संस्था से आग्रह किया। संस्था ने लोहे के गर्डर लगाने का फैसला किया। जिसमें विद्युत मंडल ने संस्था का सहयोग किया। विद्युत विभाग से आग्रह पर उन्होंने लोहे के खराब विद्युत पोल को इस कार्य में उपयोग करने की सहमति प्रदान किया। जिससे संस्था अनावश्यक व्यय से बच गया।

संस्था के सदस्यों ने श्रमदान किया

संस्था के सदस्यों ने बिना किसी मजदूर की सहायता से खुद ही गर्डर लगाने के लिए गड्ढे खोदे, सीमेंट रेती गिट्टी का गारा बनाया और 06 गर्डरों को दाह संस्कार स्थल पर लगाया। सहयोग ने प्रशासन से अपील की है कि इन कबाडिय़ों पर अंकुश लगाए। बेमेतरा में कबाडिय़ों को जहां भी सरकारी संपत्ति नजर आ रही है उसे वे उखाड़ रहे है, जिसमें बांधा तालाब, कइहा पार तालाब, रोड डिवाइडर से पाइप चोरी हो रहे हैं।

वरिष्ठ नागरिकों ने भी किया श्रमदान 

इस अभियान में संस्था से आलोक तिवारी, सुशील शर्मा, गैंद लाल, शशि सचदेव, डॉ.लालाराम साहू, संतोष चांडक, राजकुमार साहू, रामकुमार (गुड्डा) सोनी, संतोष विश्वकर्मा, हसन कादरी, राघवेंद्र सिन्हा, नलेश्वर साहू,रामा मोटवानी, संतोष चौहान, जीवन शर्मा, पिंटू चौहान, गिरीश मिश्रा, रमन काबरा आदि का सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट