बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 23 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल महतारी वंदन योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे फॉर्म को भरा जा रहा है। जिला मंत्री विकास तंबोली ने बताया कि महतारी वंदन योजना पर भरोसा करते हुए प्रदेश की महिलाओं ने बढ़ चढक़र भारतीय जनता पार्टी को वोट किया, जिसकी बदौलत प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है।
बेमेतरा शहर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, जिला मंत्री भाजपा विकास तंबोली व पार्षद नीति कोठारी के नेतृत्व में घर-घर योजना से संबंधित फार्म का वितरण किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं को फॉर्म भरकर लौटाने कहा गया है। इस कार्य में महेश साहू, मोंटी साहू, विजय सुखवानी, सजनी यादव, पंचू साहू ,घनश्याम ताम्रकार, गौरव साहू, कमलेश वर्मा, संतोष वर्मा, युगल देवांगन ,हेमलता शर्मा, सावित्री रजक, गोलू कोसले, लक्ष्मी यशवंत लहरे, अनिल राजक आदि सहयोग कर रहे हैं।
हर पात्र महिला को योजना का लाभ देने का प्रयास
पूर्व नपाध्यक्ष ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में सर्वे फॉर्म का वितरण किया गया है। फार्म को भर कर वापस लाने में शहर के पार्षद, छाया पार्षद बूथ अध्यक्षों सहिंत सभी मण्डल के अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष महामंत्री, पदाधिकारी ने इस कार्य का सफलता पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। सभी भरे फार्म को सूची बना कर प्रदेश कार्यालय में सर्वे लिस्ट बना कर सभी महिलाओं इस योजना का लाभ देने का प्रयास किया जाएगा।
हितग्राही को 12 हजार रुपए मिलेंगे सालाना
योजना अंतर्गत सभी विवाहित महिलाओं को 1 हजार रूपए प्रति माह एक साल में 12 हजार रुपए मिलेंगे। 5 साल की भाजपा सरकार बनने पर 60 हजार रुपए मिलेगा। इसी विश्वास पर महिलाओं ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगा कर भाजपा की सरकार बनाई है।


