बेमेतरा
बेमेतरा, 15 मई। कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने नवागढ़ विकासखण्ड के सुदूरवर्ती ग्राम अमलडीहा के ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) का मुआयना किया और गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) अंतर्गत चल रहे विभिन्न अधोसंरचना निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
रीपा अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्माण कार्यों को समय अवधि में पूर्ण करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्माण किए जा रहे शेड कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय महिला स्वसहायता समूह द्वारा किये जा रहे सब्जी उत्पादन कार्य की जानकारी ली। महात्मा गांधी रूलर इंडस्ट्रियल पार्क में पार्क में चैनलिंक, फेंसिंग, पोल निर्माण, बायोडिगरिएबल बैग, फ्लाईऐश ब्रिक्स एवं चेकल टाईल्स निर्माण के साथ साथ दाल मिल आदि गतिविधियां संचालित की जाएगी। जिसके तहत ग्रामीण आजीविका और स्वरोजगार से सम्बंधित इकाइयों का भविष्य में विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा फूल एवं दलहन फसलों के खेती की तैयारी की जा रही हैं। स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका के विकास के लिए और भी कार्य योजना बनाई जा रही हैं।


