बेमेतरा
बेमेतरा, 9 मई। ग्राम गनिया में अज्ञात वाहन की ठोकर बाइक चला रहे नबालिक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने प्रार्थी बलराम यादव की रिर्पोट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 अ के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
रविवार को गाम गनिया से नवागढ़ आ रहे 16 वर्षीय बाइक सवार देवराज यादव को अज्ञात माल वाहक के चालक ने ग्राम हरदी के पास शंकर लाल मिरे के घर के सामने ठोकर मार दिया। इस घटना में बाइक चालक देवराज यादव पिता किसुन यादव के सिर में गंभीर चोट पहुचा और साथ में बैठे द्वारिका ध्रुव को भी गंभीर चोट पहुंचने पर लोगों की मदद से 108 वाहन के जरिए शासकीय अस्पताल नवागढ़ पहुंचाया गया। डॉक्टर ने देवराज की जांच कर मौत होने की जानकारी दी और घायल युवक द्वारिका ध्रुव को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।
साथी को छोडऩे नवागढ़ जा रहा था
रिपोर्टकर्ता बलराम यादव के अनुसार मृतक देवराज यादव अपने मित्र द्वारिका ध्रुव को नवागढ़ छोडऩे के लिए बाइक से जा रहा था कि ग्राम हरदी में दुर्घटना का शिकार हो गया। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर शासकीय अस्पताल में शव का पीएम कराया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।


