बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 7 मई। ग्राम पंचायत बावनलाख एवं ग्राम पंचायत जामगांव में अयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में मुख्यअतिथि आशीष छाबड़ा जी विधायक बेमेतरा शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि साहू समाज अपनी सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं, रीति-रिवाजों को सहेजे रखने के लिए जागरुक हैं, लगातार सौहार्दपूर्ण सामाजिक आयोजन इसका बड़ा उदाहरण है। ज्ञान-विज्ञान से लेकर खेती-किसानी और राजनीति-व्यापार तक हर क्षेत्र में साहू समाज छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। यह प्रसन्नता का विषय है कि साहू समाज भक्त माता कर्मा के दिखाए हुए मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
भक्त माता कर्मा का संपूर्ण जीवन उनके आदर्श न केवल साहू समाज के लिए अपितु सर्व समाज के लिए अनुकरणीय है। साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा हमें यह प्रेरणा देती है कि हम उनके उच्च आदर्शों को ‘’मनसा वाचा कर्मणा’ के पवित्र भाव से स्वीकार कर उसे व्यवहारिक रूप दें, किसी भी सामाजिक संगठन की सार्थकता इस बात पर निर्भर करती है कि वह सामाजिक समरसता को कितना संवर्धित कर रहा है।
भक्त माता कर्मा ने हमें प्रेम ,भक्ति भाव ,करुणा और मानव सेवा का पाठ पढ़ाया है। इस अवसर पर सूर्यकांत साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ बेरला, भिखु राम साहू अध्यक्ष परिक्षेत्रिय साहू संघ, सुरीत साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर नारायण साहू सरपंच, देवनारायण साहू सरपंच प्रतिनिधि, छोटू राम साहू, अरुण साहू, दशरूराम साहू,मोहन साहू,सेतराम साहू, चुन्नू राम साहू,खेलावन साहू, सेवाराम साहू,जगदेव साहू,मोतीराम साहू, द्वारिका साहू, यादों राम साहू, रामलाल साहू अध्यक्ष,डा. चैतराम साहू, परदेशनीन साहू, भूपत साहू,मनोज साहू, नारायण साहू, रामखिलावन साहू, हेमराज साहू, दुर्गेश साहू मितान क्लब अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या समाजिक पदाधिकारीगण सदस्यगण उपस्थित थे।


