बेमेतरा

बच्चों को अनुशासित बनाएं शिक्षक - मिश्रा
05-Apr-2023 3:04 PM
बच्चों को अनुशासित बनाएं शिक्षक - मिश्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 5 अप्रैल।
जिले के प्रधान पाठक प्राथमिक शाला का जिला स्तरीय कार्यशाला व सम्मान समारोह निजी होटल में सम्पन हुआ। मुख्य अतिथि अरविन्द कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा थे। विशेष अतिथि संजय दुबे, आर डड़सेना लेखपाल, संजय यादव थे। अध्यक्षता अरुण कुमार खरे विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने की।

संजय दुबे ने समाज में शिक्षा, संस्कृति व संस्कार में शिक्षकों की भूमिका पर विचार व्यक्त किया। टी आर डड़सेना व संजय यादव ने समाज में शिक्षकों की महत्ता व समय के साथ शिक्षकों से कार्यों पर बात कही। विकासखंड अधिकारी खरे ने प्राचीन कल से गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अरविन्द कुमार मिश्रा ने जीवन मे आगे बढऩे के लिए कठिन परिश्रम व माता-पिता का सम्मान करने की बात करते हुए शिक्षक को हमेशा अपने बच्चों में अनुशासन व नैतिकता की शिक्षा देते रहने की बात कही। शिक्षक को हमेशा अनुशासित रहने व बच्चों को अनुशासित बनाने पर जोर दिया।

इस मौके पर अरविन्द कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी व उपस्थित अतिथियों का शाल श्री फल व स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। इस अवसर पर बसंत कौशिक ने स्वागत भाषण व पोखन साहू ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम मे अशोक कुमार ध्रुवे, विजय यादव, मुरली वर्मा शिवराज ध्रुव, पोखराम साहू, मनीष पाटिल, गैंदराम वर्मा, महेंद्र शर्मा, रामखेलवन वैष्णव, सत्यनारायण साहू, तमेश्वर साहू, गोपाल वर्मा, नरायण कौशिक, चोवा राम बंजारे, मेनका ठाकुर, राजेश्वरी साहू, प्रतिमा देशलहरे, सुनीता साहू, रामेश्वरी देवांगन प्रतिभा पटेल, शीतल राजपूत, धनेश्वरी करभाल सहित जिले के समस्त प्रधान पाठक शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट