बेमेतरा

दिनभर छाये रहे बादल, पड़ेगी कड़ाके की ठंड
05-Jan-2023 3:39 PM
दिनभर छाये रहे बादल, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 5 जनवरी।
बुधवार को सुबह से ही मौसम ने करवट बदला है जिसके कारण एक फिर से ठंड का असर बढ़ गया। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण कंपकपा देने वाली ठंड के बीच जिले में ठिठुरन भरी हवाओं के बीच तापमान भी अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। जानकारी हो बीते 24 घंटे में तापमान में गिरावट महसूस किया जा रहा है।

इससे पूर्व दिसंबर माह में ठंड ने अपने तेवर दिखाया था लेकिन कुछ दिनों से तापमान बढऩे के साथ आम लोगों को ठंड से राहत मिली थी। 3 जनवरी की रात से फिर से ठंड का दौर तेज हो गया। ठंड बढऩे के साथ लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव आ गया। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट जारी है। जिले में शीत लहर जारी सीजन में पहली बार आया है। बीती रात से ठंडी हवाओं के साथ तापमान गिरने का क्रम शुरु हुआ तो ठंड भी बढ़ी। इस बीच घना कोहरा भी छाया रहा।
 कोहरे और हवाओं के बीच साल के चौथे दिन की शुरुआत हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार को भी दिनभर बादल छाये रहेंगे। बादल छंटने के बाद फिर बढ़ेगी ठंड।

पालकों ने की स्कूली समय में परिवर्तन की मांग
आज सूर्य दर्शन नहीं होने के कारण सुबह से शाम कब हुआ ये पता नहीं चल पाया है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ही एलर्ट जारी कर दिया गया है। आज पड़े ठंड को देखते हुए पालकों ने स्कूल समय में कमी लाने का मांग किया है। आने वाले दो दिनो में इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है जिसके कारण धान खरीदी प्रभावित होने के आसार जताया जा रहा है। आज अनेक स्थानों पर लोग अलाव जला कर ठंड से बचने का उपाय करते रहे।


अन्य पोस्ट