बेमेतरा

राज्योत्सव में लगाए स्टाल, पर कर्मचारी गायब
02-Nov-2022 4:48 PM
राज्योत्सव में लगाए स्टाल, पर कर्मचारी गायब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 2 नवंबर।
जिला मुख्यालय में राज्योत्सव का आयोजन विभाग की आधे अधूरे तैयारियों की भेंट चढ़ा है। बेसिक स्कूल मैदान में 23 विभागों का स्टाल लगाया गया था। राज्योत्सव में पहुंचे लोगों को जानकारी देने वालों के अभाव के साथ वापस लौटना पड़ा है। जानकारी हो कि बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित एक द्विवसीय राज्योत्सव में स्टाल बनाने का काम दोपहर 3 बजे के बाद भी जारी रहा है।

मंगलवार को राजयोत्सव में 3 बजे तक विभिन्न विभागों द्वारा आधी अधूरी जानकारी के स्टाल लगाया गया। लोगों के सामने ही उद्यानिकी विभाग द्वारा मुरझाए सब्जी के पौधे लगाए गए व मौके पर लोगों को पूछने के बाद भी बाद में आने की बात कहकर लौटा दिया गया।

पंचायत विभाग, उद्यानिकी व लीड बैंक शाखा के पंडाल में योजनाओं के बारे में व प्रदर्शित योजना की जानकारी लेने वालों को मार्गदर्शक के अभाव में लौटना पड़ा है। लोगों द्वारा स्टाल पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया, पर कार्यरतों ने बता पाने में असमर्थता जाहिर किया गया।

पंचायत विभाग द्वारा पानी बाटल प्लांट दर्शाया गया पर इसे लेकर ग्राम ढारा निवासी हेमप्रसाद टंडन ने जानकारी मांगी, पर बताने वाला कोई नहीं था। टुमेश कुमार उद्यानिकी विभाग में जानकारी मांगने गये तो उन्हें बाद में आने की बात कहा गया तब कार्यरत सब्जियों को लगाने का प्रयास कर रहे थे। वहीं पीएचई विभाग द्वारा जलजीवन मिशन का स्टाल लगाया गया था पर योजना से संबधित प्रचार सामग्री का अभाव नजर आया है।

पंडाल में जानकारी देने वाला कोई नहीं था
बैंकिंग संबंधी योजना की जानकारी लेने पहुंचे लोगों को पंडाल में किसी के नहीं होने के कारण लौटना पड़ा है। वहीं अनेक विभागों का पंडाल 4 बजे तक पूर्ण स्वरूप में नहीं आया था। बहरहाल एक दिवसीय राज्योत्सव में जिले भर के रहवासी पहुंचे थे पर उदासीनता ने स्टाल पहुंचने वाले को बैरंग लौटने पर मजबूर किया।


अन्य पोस्ट