बेमेतरा

बेमेतरा, 1 नवंबर। एकता दिवस के मौके पर सोमवार को जय स्तम्भ चौक पर सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लौह पुरूष के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने सद्भावना रैली को हरी झण्डी दिखाकर दौड़ प्रारंभ कराई। स्वयं सभी बच्चों और अधिकारी के साथ दौड़ लगाकर एकता और अखण्डता का संदेश दिया।
अधिकारी, कर्मचारी, शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के छात्र-छात्राओं स्काउट गाईड के बच्चे, एनएसएस नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य, जिले के होमगार्ड एवं पुलिस बल व्यायाम शिक्षक सभी ने देश की एकता एवं अखण्डता के लिए शपथ ली। दौड़ के समापन में कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लौह पुरूष के आदेर्शों को अपनाकर अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें। यदि हम ऐसा करते है तो सरदार वल्लभ भाई के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपनों को साकार कर सकते है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुरूचि सिंह, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, तहसीलदार आशुतोषष गुप्ता, राहुल, जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा, एएसओ सुनील तिवारी, पीजी. कॉलेज से त्रिपाठी, प्रभारी खेल अधिकारी नागेश्वर तिवारी, नगरपालिका से मनोज शर्मा, सुमन गोस्वामी, नीतू कोठारी, राजू साहू, मनोज बख्शी, अजय शर्मा, पीएस राजपूत, दिनेश शर्मा, मृत्युंजय शर्मा उपेन्द्र सेगर, सुनीता साहू, अमोल सलाम ने सहभागिता दी।