बेमेतरा

बेमेतरा, 30 अक्टूबर। नगर पालिका कार्यालय के अपशिष्ट संग्रहण के लिए रिड्यूस, रियूज, रिसाइकल कियोस्क स्थापित किया गया है।
कार्यालयीन अपशिष्ट कागज के कचरे पुराने टूटे व अनुपयोगी फर्नीचर, फाइल कवर, कार्टून बॉक्स, विद्युत अपशिष्ट, बोर्ड पैकेजिंग आयटम, कार्ड बोर्ड को स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रदान किया गया। रिसाइकल योग्य अपशिष्ट का पुन- चक्रण कर स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उपयोग के लिए किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र उपाध्याय, एपीओ रवि श्रीवास्तव राजस्व निरीक्षक एवं मिशन मैनेजर रविन्द्र कुमार ने 3 आर कियोस्क कर्मचारियों के बीच स्वच्छता के संबंध में जागरूकता एवं कचरे से बने उत्पादों को प्रदर्शित बिक्री करने समूह को प्रोत्साहित किया। स्वच्छता अभियान 2.0 के तहत रिड्यूस, रियूज, रिसाइकल अभियान से शहर में संचालित सभी शासकीय कार्यालयों को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में सामुदायिक संगठक रूपेन्द्र वर्मा, मनीषा गोडबोले, स्वच्छता मिशन समन्वयक, मिशन क्लीन सिटी एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।