बेमेतरा
दीपावली में घर-घर जाकर दिया शुभाशीष
27-Oct-2022 2:09 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता--
बेमेतरा, 27 अक्टूबर। ग्रामीण अंचल में केंवट जाति के लोग दीपावली के दिन घर-घर जाकर अपनी जाल से बच्चों को ढंक कर उन्हें स्वास्थ लाभ एवं दीर्घायु होने का वरदान दिया। पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि भगवान श्रीराम जब चौदह वर्ष की वनवास पश्चात जब आयोध्या वापस लौट रहे थे तब वह अपने बाल सखा निषाद राज गुहा से वचनबद्ध होने के कारण श्री राम उनसे मुलाकात किया तब निषाद राज गुहा ने भगवान को अपने मछली जाल में ढंककर उनका स्वागत, सत्कार एवं दीर्घायु की कामना किया था। इसी परम्परा की एक झलक ग्रामीण अंचल में दिखा। ग्राम अमचो में निषाद (केंवट) बच्चों ने घर-घर जाकर अपने जाली में ढंककर बच्चों को शुभाशीष प्रदान किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे