बेमेतरा

हर्ष और उल्लास के साथ अंचल में मनाया दीपावली का पर्व
27-Oct-2022 2:07 PM
हर्ष और उल्लास के साथ अंचल में मनाया दीपावली का पर्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 

बेमेतरा, 27 अक्टूबर। अंचल में दीपावली पर्व हर्ष उल्लास व आतिशबाजी के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर घरों के सामने दीपक जलाकर एक दूसरे के घर, मंदिर , तालाब, कुआं व अन्य स्थानों पर दीप-दान कर सभी ने समृद्धि की कामना की। प्रतिष्ठानों, घरों, देवालयों में शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना किए। दीपावली पर अधिष्ठात्री देवी माँ लक्ष्मी का पूजन विधिविधान से किए। कार्तिक अमावस्या को मनाया जाने वाला दीपावली पर्व की पूरी तैयारी पूर्व से किए गए थे।

घरों को सजाकर लाइटिंग, दीया, मोमबत्ती व अन्य तरह से आकर्षक कर घरों के सामने केला पत्ता, आम पत्ता का रोहण बनाकर मां लक्ष्मी के आगमन को लेकर शनिवार व रविवार को उत्सवी माहौल रहा। सोमवार को भी त्यौहार की खुमारी देखे गए। भाईदुज पर बहनों ने भाईयो के कुशल छेम की कामना की। जिला मुख्यालय व आसपास के गांवों समेत पूरे अंचल में मातर का आयोजन किए गए।
आतिशबाजी के साथ सभी वर्ग के लोगों ने त्यौहार का पूरा आनंद उठाया। घरों के सामने रंगोली सजा कर मां लक्ष्मी को अर्पित किए। पंडितों के सलाह के अनुसार दीपावली के दिन रात का जागरण कर लक्ष्मी जी की साधना करने से घर में वास होता है। मुहूर्त में देवस्थल, धनस्थल, घरों में लक्ष्मी जी , गणपति की पूजा किए। घरों में तेरह दीपक जलाकर चौमुखी दीप मालिका पूजन किए। अचंल में गौरी गौरा व मातर आयोजन किए गए।
बच्चों से लेकर सभी वर्ग में पटाखा फोडऩे को लेकर उत्साह रहा। बाजार से खरीदे गए लाइट, अनार, फुलझड़ी, बम, लड़ी, राकेट व कई तरह के पटाखों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। देशी पटाखों की मांग रही। सोमवार को उत्सव की स्थिति रही। मंगलवार को सूर्यग्रहण छोडऩे के बाद दीपक जलाए गए।
हर्ष और उल्लास का पर्व दीपावली अंचल में धूमधाम से मनाए गए। जिला मुख्यालय के अलावा साजा, बेरला, थानखम्हरिया, दाढ़ी, देवरबीजा व अन्य स्थानों पर पंरपरागत तरीके से त्यौहार मनाए गए। इस अवसर पर लोगों ने तीन दिनों के दौरान लक्ष्मी, गोवर्धन, देवी देवताओं का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।


अन्य पोस्ट