बेमेतरा

बेमेतरा, 22 अक्टूबर। सरदा के गौठान में मवेशियों की मौत के मामले में पशुधन विभाग ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर गायों की मौत पानी में भीगने से होने की बात प्रशासन ने माना है। ग्रामीणों के अनुसार अव्यवस्था का शिकार होने के कारण गायों की मौत हुई है। गौठान में आज भी सुरक्षा का अभाव है जिसके कारण कुत्ता काटने से घायल हुए गाय भगवान भरोसे हैं।।
जिले के बेरला विकासखण्ड के ग्राम सरदा में 18 अक्टूबर को ग्राम पंचायत सरदा के शमशान घाट में 05 पशुधन मृत होने सूचना पर डॉ.अनिल शुक्ला पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ विकासखण्ड बेरला द्वारा पशुओं का पंचनामा कराया गया एवं मेहर की व्यवस्था नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम 19 अक्टूबर को किया गया। जिसके बाद पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ द्वारा जानकारी दी गई कि पोस्टमार्टम में सामान्यत: 4 पशुओं की मृत्यु बारिश में पशुओं के भीगने एवं हाईपोथर्मिया के कारण एवं एक पशु की मृत्यु वृद्ध अवस्था के कारण हुई है।
अब कर रहे पशुओं की स्वास्थ्य जांच
पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग द्वारा ग्राम सरदा के गौठान में नियमित रूप से भेंट देने एवं पशुओं के नियमित रूप में स्वास्थ्य परीक्षण , उपचार एवं टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। वही कुत्ता काटने के बाद घायल हुए गाय का उपचार भी किया जा रहा है।