बेमेतरा

मधुमक्खियों के काटने से महिला की मौत
16-Oct-2022 3:30 PM
मधुमक्खियों के काटने से  महिला की मौत

 एक अन्य महिला की करंट से मौत 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
 बेमेतरा,  16 अक्टूबर। जिला के दो अलग-अलग घटना में दो महिला की मौत हुई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। दाढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मोतिमपुर में खेत में काम कर रही 51 वर्षीय महिला की मौत मधु मक्खी काटने के बाद उपचार के दैारान हो गई। अन्य घटना में बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा में खेत में काम रही महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दाढी थाना क्षेत्र के ग्राम मोतिमपुर में खेत में काम करने गई महिला मजदुर दुखिया बाई मानिकपुरी (61) को मधुमक्खियो ने काट लिया जिसे उपचार के लिए शुक्रवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डाक्टर ने महिला की मौत होने की पुष्टि की। मृतिका के शव को जिला अस्पताल के मरचुरी में रखा गया। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। बेेमेतरा पुलिस ने कुलेश्वर दास मानिकपुरी की सूचना पर शून्य में मामला दर्ज किया है।

बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा में खेत में सब्जी तोडऩे गई 81 वर्ष की बुजुर्ग महिला उमा साहू पति रामखिलावन साहू की बिजली करंट से मौके पर मौत हो गई जिस पर बेरला पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना पर लिया है।

 


अन्य पोस्ट