बेमेतरा

बारह दिनों बाद हुई बारिश से फसल को मिला नया जीवन
13-Sep-2022 8:17 PM
बारह दिनों बाद हुई बारिश से फसल को मिला नया जीवन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 13 सितंबर। जिले में बीते 24 घंटे के दौरान 14 एमएम बारिश हुआ है, जिससे लोगों ने राहत महसूस किया है। वारह दिन बाद बारिश हुआ है, जिसके कारण इस बीच फसल सिंचाई के अभाव में सूखने लगे था। किसानों ने बताया कि रविवार दोपहर व सोमवार को हुए बारिश से फसल को नया जीवन मिला है। इस बारिश से फसल पर संजीवनी का काम किया है।।

जिले में खरीफ सीजन के दौरान जिले में 225000 हेक्टेयर में फसल लिया जा रहा है, जिसमें धान का रकबा 170430 हेक्टेयर का है। इसके अलावा 8361 हेक्टेयर में दलहन, 20890 हेक्टेयर में तिलहन , 19690 हेक्टेयर में कपास, गन्ना , साग-सब्जी का फसल लिया जा रहा है। जिले में धान की फसल प्रमुखता से लिया जाता है। बीते दिनों बारिश नही होने की वजह से धान का फसल सूखने लगा था, जिसके कारण असिंचित रकबा किसान परेशान होने लगे थे। जिले के ग्राम अमोरा, बीजाभाठ, मटका, बसनी व नवागांव के खेतों में मानसून का विदाई का सूचक कासी के फूल निकलने के कारण किसान बारिश की उम्मीद छोडऩे लगे थे।

सोमवार तक 646.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान जिले में 12 सितंबर तक कि स्थिति में जिले में 646.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 745.7 मिमी वर्षा बेमेतरा तहसील में तथा न्यूनतम 572.8 मिमी वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भु-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार थान खम्मरिया तहसील में 654.2 मिमी वर्षा , बेरला तहसील में 629.6 मिमी वर्षा तथा साजा तहसील में 640.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई हैं।


अन्य पोस्ट