बेमेतरा
अग्निदुर्घटना से हो रहा अधिक नुकसान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 7 जून। आगजनी की घटनाओं के दौरान आग पर काकू पाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चार साल पहले 1 करोड़ 30 लाख की लागत से खरीदे गए 5 अग्निशामक वाहनों में से 4 वाहन के खराब होने की वजह से जरूरत के समय बेकार साबित हो रहा है। जनप्रतिनिधियों व प्रभावितों ने जिले में आपदा के समय लोगों को उपलब्ध कराने के लिए खरीदे गए दमकल की उपयोगिता पर सवाल उठाया है।
बताना होगा कि जिले आगजनी की घटनाओं में जरूरत के समय पर दमकल वाहन1 नही मिल पा रहा है। जिले में वर्तमान में केवल दो ही दमकल वाहन है, जो इस स्थिति में लोगों तक पहुँच रहा है। बेमेतरा नगर सैनिक टीम व नवागढ़ नगर पंचायत के पास दमकल वाहन उपलब्ध है। वाहन के अभाव के वजह से जिला मुख्यालय के सुन्दर नगर में संचालित दुकान में आग लगने पर 17 घंटों में आग में काबू पाया गया। इस भीषण दुर्घटना के दौरान नगर सैनिक की टीम मशक्कत करते रहे। पूरे घटनाक्रम तक केवल दो वाहन उपलब्ध होने के वजह से मौके से पानी भरने और भर कर आने में समय लग रहा था। हालांकि नगर पालिका द्वारा दो पानी टैंकर वाहन उपलब्ध कराया गया था, पर जिस तरह की स्थिति मौके पर थी, उसमे दमकल वाहन की आग पर काबू पाने में कारगर साबित होता दिखाई दे रहा था। इससे पूर्व भी जिला मुख्यालय व अन्य स्थलों पर आगजनी की घटना होने पर साजा, बेरला, नवागढ़, थान खम्मरिया के जरूरतमंदों को जिला मुख्यालय की ओर मुँह ताकना पड़ता था। जब तक वाहन पहुँचती, तब तक नुकसान हो चुका होता है।
1.83 करोड़ से खरीदे गए थे 5 दमकल
जिला प्रशासन द्वारा 2018 के दौरान 1 बड़ा दमकल और 4 छोटे दमकल वाहन खरीदा गया था। जिसके बाद अप्रैल 2018 में निकायों को सौपा गया था। साथ ही निकायों के 3 सदस्यों को प्रशिक्षण बजी दिया गया था। जिसके बावजूद दमकल वाहनों का एक केवल 4 साल दम निकल चुका है।
खराब दमकल वाहनों को दुरुस्त कराया जाय
नगर पालिका उपाध्यक्ष पंचू राम साहू ने बताया कि जिला मुख्यालय में एक दमकल वाहन की जरूरत है। सुन्दर नगर में हुए आगजनी की घटना के बाद आग पर काबू पाने भारी मशक्कत करना पड़ा था। मैं मौके पर था। स्थिति को देखते हुए और वाहन की आवश्यकता थी , पर केवल दो ही वाहन पहुँचा था। दीगर निकायों से पता किया गया तो वाहन खराब होने की जानकारी दी गई।
पार्षद नीतू कोठारी कहती है कि सुन्दर नगर के पूर्व भी अन्य स्थानों पर आग लगने की घटना होने पर पर्याप्त दमकल वाहन नही मिल पाता है। जिले भर का दबाव होने की वजह से दीगर स्तनों पर गए होने की जानकारी भी मिलती है। जिले में समय पर लोगों को इस आपात सुविधा का लाभ मिल सके , इसके लिए वाहनों की संख्या बढ़ाने व खराब वाहनों को जल्द दुरुस्त कराए जाने की जरूरत है।
ग्राम नेवनारा के फार्म हाउस में आग लगने के बाद दमकल वाहन के लिए परेशानी झेल चुके डॉ. शिशिर शर्मा बताते हैं कि इस तरह की स्थिति का सामना मैंने भी किया है। आग लगने पर बेरला से वाहन नही मिल पाया। जिसके बाद दीगर निकायों व आस-पास के खेतों पर लगे बोर पंप की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका। जिले में सुविधा सम्पन्न टीम व वाहन हो तो लोगों को आग से कम नुकसान होगा।


