बस्तर
8 लाख 64 हजार की राजस्व प्राप्ति
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 15 अक्टूबर। दीपावली पर्व को देखते हुए नगर निगम जगदलपुर द्वारा लालबाग मैदान के सनसिटी गेट की ओर फुटकर पटाखा दुकान लगाने के लिए अस्थाई प्लॉटों का आवंटन किया गया। 72 फटाका दुकानों का आवंटन किया गया।प्रत्येक दुकान हेतु 15म15 फीट का प्लॉट आवंटित किया गया है तथा पंजीयन शुल्क 12,000 रूपये निर्धारित किया गया। 08 लाख 64 हजार कुल नगर निगम को राजस्व की प्राप्ति हुई।
कलेक्टर बस्तर द्वारा कुल 102 पटाखा व्यापारियों को लाइसेंस जारी किया गया। नगर निगम की ओर से प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया लॉटरी पद्धति से पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।
इस दौरान राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, राजस्व निरीक्षक राकेश यादव, सहायक राजस्व निरीक्षक चंदन प्रजापति, नागेंद्र रणदिवें, राकेश नाग एवं संतोष बघेल की उपस्थिति रही। दो दुकानों के बीच 10 फीट का अंतर सुरक्षा मानकों के अनुसार छोड़ा गया।


