बस्तर

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गिरफ्तार
09-Sep-2025 10:22 PM
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 9 सितंबर।
बस्तर जिले के बस्तर थाना क्षेत्र के चिढ़ईपदर में लगे जियो टावर पर बीती रात एक युवक चढऩे की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस को देख युवक ने भागने की कोशिश की। जवानों ने युवक को दौड़ा कर पकड़ा, वहीं सही जवाब नहीं देने पर अनहोनी के डर के चलते युवक के खिलाफ कार्रवाई की।

मामले की जानकारी देते हुए बस्तर थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि ग्राम चिढ़ईपदर में लगे जियो टावर पर संदीप मंडल निवासी चामुंडा ओडिशा 8 सितंबर की रात को चढऩे का प्रयास कर रहा था, जिसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

बस्तर पुलिस मौके पर पहुंची, जहाँ युवक पुलिस को देख भागने लगा। जवानों ने युवक को पकडऩे के बाद उसे समझाया भी गया, लेकिन युवक पुलिस की बातों को समझने को बिल्कुल भी तैयार नहीं था।

पुलिस ने मौके पर अप्रिय घटना घटित होने क ी आशंका से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर प्रतिबन्धात्मक कार्रवाई की।


अन्य पोस्ट